ब्रेकिंग
शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: बिहार की लाखों महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, 25 लाख कनेक्शन स्वीकृत

PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार ने बिहार को 25 लाख मुफ्त गैस कनेक्शन की मंजूरी दी है। इस फैसले से राज्य की लाखों बीपीएल महिलाओं को स्वच्छ ईंधन का लाभ मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

PM Ujjwala Yojana
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Ujjwala Yojana: बिहार में मुफ्त गैस कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रही करीब 10 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने राज्य को 25 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है।


पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने चालू वित्तीय वर्ष में बिहार के लिए 25 लाख उज्ज्वला कनेक्शन स्वीकृत किए हैं। योजना के तहत ये गैस कनेक्शन बीपीएल परिवारों को दिए जाएंगे, जो अब तक खाना बनाने के लिए लकड़ी, कोयला या अन्य पारंपरिक ईंधन पर निर्भर हैं।


मंत्रालय ने राज्य सरकार के साथ-साथ सभी गैस कंपनियों को भी 25 लाख कनेक्शन जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। मंत्रालय की मंजूरी के बाद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने सभी जिलों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन जारी करने का आदेश दिया है।


विशेष सचिव ने निर्देश दिया है कि गैस कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए, ताकि हर पात्र लाभार्थी आसानी से इसका लाभ उठा सके। इसके लिए व्यापक स्तर पर लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है और इसके फायदों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस पहल से न सिर्फ महिलाओं का जीवन स्तर सुधरेगा, बल्कि पारंपरिक ईंधन से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान में भी कमी आएगी।


सभी जिलों में उज्ज्वला समिति गठित की गई है, जो आवेदनों की जांच कर पात्र लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में राज्य में इस योजना के तहत करीब 10 लाख आवेदन लंबित हैं। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान यह मुद्दा सामने आने पर राज्य सरकार ने केंद्र का ध्यान आकर्षित किया था और पात्र लाभार्थियों को शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। इस निर्णय से बिहार की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता