ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

Bihar New Degree Colleges : बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई शुरू, CM सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ; जानें किन प्रखंडों को मिला फायदा

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से इसका शुभारंभ किया। जानिए किन विषयों की होगी पढ़ाई और किन प्रखंडों को मिला सबसे बड़ा फायदा।

Bihar New Degree Colleges : बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई शुरू, CM सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ; जानें किन प्रखंडों को मिला फायदा
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य के 211 प्रखंडों में स्थापित नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 15 जुलाई से नियमित शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर से इस महत्वाकांक्षी पहल का राज्यव्यापी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण और वर्चुअल माध्यम से सभी नए कॉलेजों को जोड़ा जाएगा, जबकि राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने जिलों में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।


राज्य सरकार की 'उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य' योजना के तहत खोले गए इन कॉलेजों में पहले चरण में छह प्रमुख विषयों—हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र—की पढ़ाई शुरू की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार आगामी चरणों में अन्य विषयों को भी शामिल किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को व्यापक शैक्षणिक विकल्प मिल सकें।


उच्च शिक्षा निदेशक एन.के. अग्रवाल ने बताया कि सभी 211 नए डिग्री कॉलेजों में सत्र शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कॉलेजों में प्राचार्यों और शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है तथा उद्घाटन के साथ नियमित कक्षाओं का संचालन भी शुरू होगा। सरकार का उद्देश्य ऐसे प्रखंडों में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना है, जहां अब तक डिग्री कॉलेज नहीं थे।


पटना जिले में सात नए कॉलेज

पटना जिले के घोसवरी, खुसरूपुर, अथमलगोला, मनेर, दनियावां, संपतचक और बेलछी प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज स्थापित किए गए हैं। इससे इन क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर के गोराडीह प्रखंड स्थित कासिल खरबा गांव में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभा स्थल के आसपास दो हेलीपैड बनाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।


शिक्षकों की कमी बनी चुनौती

हालांकि नए कॉलेजों की शुरुआत के साथ एक बड़ी चुनौती भी सामने आई है। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) के अंतर्गत पटना और नालंदा जिले में स्थापित 16 नए डिग्री कॉलेजों में फिलहाल शिक्षकों की भारी कमी है। जानकारी के अनुसार इन कॉलेजों में अब तक 861 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है, लेकिन अधिकांश कॉलेजों में केवल दो शिक्षकों के भरोसे शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जा रही हैं।


स्थिति यह है कि एक शिक्षक प्राचार्य की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जबकि दूसरे शिक्षक को बर्सर के साथ-साथ शिक्षण कार्य भी संभालना पड़ रहा है। छह विषयों की पढ़ाई शुरू होने के बावजूद अधिकांश विषयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति अभी तक नहीं हो सकी है।


विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा और वैकल्पिक शैक्षणिक व्यवस्था के माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाएंगी।


उद्घाटन के लिए विश्वविद्यालय अधिकारियों की तैनाती

नए कॉलेजों के उद्घाटन को सफल बनाने के लिए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की है। कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह, कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी, डीन छात्र कल्याण प्रो. राजीव रंजन, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार, कुलानुशासक प्रो. कीर्ति सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी अलग-अलग कॉलेजों में उद्घाटन कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।


राज्य सरकार का मानना है कि सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज शुरू होने से उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ेगी, ग्रामीण विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही स्नातक स्तर की पढ़ाई का अवसर मिलेगा और भविष्य में नामांकन दर तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता दोनों में सुधार देखने को मिलेगा। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती इन नए कॉलेजों में पर्याप्त शिक्षकों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना होगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।