ब्रेकिंग
Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी

बिहार: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 घर स्वाहा, एक बच्ची और मवेशी की दर्जनाक मौत

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां भीषण अग्निकांड में 15 से अधिक घर जलकर राख हो गए। अगली की इस घटना में एक मासूम की झुलस कर मौत हो गई जबकि एक मवेश की भी मौत हो गई है। घटना क

बिहार: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 घर स्वाहा, एक बच्ची और मवेशी की दर्जनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां भीषण अग्निकांड में 15 से अधिक घर जलकर राख हो गए। अगली की इस घटना में एक मासूम की झुलस कर मौत हो गई जबकि एक मवेश की भी मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा गांव की है।


बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के बाद ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अगलगी क इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई जबकि एक 6 महीने की बच्ची की झुलसने से मौत हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतक बच्ची की पहचान धर्मेंद्र पासवान की 6 महीने की बेटी पूर्णिमा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी कुमार अभिषेक क्षति का आकलन किया है। फिलहाल सरकारी स्तर पर सभी अग्नि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक का वितरण किया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता