ब्रेकिंग
बिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावित

BIHAR NEWS : पूर्णिया पुलिस का बड़ा खुलासा: भारत फाइनेंस कर्मी ने खुद रच दी लूट की साजिश

BIHAR NEWS : बिहार के पूर्णिया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बनमनखी अनुमंडल में 16 जुलाई को भारत फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की खबर झूठी साबित हुई है।

BIHAR NEWS : पूर्णिया पुलिस का बड़ा खुलासा: भारत फाइनेंस कर्मी ने खुद रच दी लूट की साजिश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के पूर्णिया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बनमनखी अनुमंडल में 16 जुलाई को भारत फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की खबर झूठी साबित हुई है। पुलिस ने मामले का सच सामने लाकर इसे जनता के बीच रखा, ताकि किसी को भी इस घटना को लेकर कोई गलतफहमी न हो।


जानकारी के अनुसार, मो. मंजूर नामक भारत फाइनेंस कर्मी ने पैसे गबन करने के उद्देश्य से खुद लूट की साजिश रची थी। शुरू में यह मामला जानकीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर जेसीबी नहर से जुड़ा हुआ बताया गया था, जहां अपराधियों ने उसे हथियार के बल पर 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने इस घटना के संदर्भ में लूट का केस दर्ज किया था।


मामले की छानबीन के दौरान, डेढ़ महीने बाद लूटी गई मोबाइल एक्टिव हो गई। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए अपराधी की पहचान की और उसे पकड़ा। यह अपराधी और कोई नहीं, बल्कि फाइनेंस कर्मी मो. मंजूर ही था। उसने लूटी गई मोबाइल में दूसरा सिम कार्ड लगा रखा था। पूछताछ के बाद, पुलिस ने उसके एक साथी राहुल कुमार भारती को भी गिरफ्तार किया, जिसने घटना के दिन पैसे और मोबाइल को मंजूर को दिए थे।


पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपियों ने आधे-आधे पैसे बांट लिए थे और फरार होने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।