ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

BIG Breaking : ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर में गंगा स्नान करने जा रहे 9 लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

MADHEPURA : बिहार में सड़क हादसों का रफ्तार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान आ जाती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार

BIG Breaking : ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर में  गंगा स्नान करने जा रहे 9 लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHEPURA : बिहार में सड़क हादसों का रफ्तार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान आ जाती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मधेपुरा जिले से निकलकर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में 9  लोगों की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मधेपुरा जिले में सोमवार की सुबह ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।  यह घटना मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के घोषई टावर के निकट का बताया जा रहा है। जहां आज अहले सुबह ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि सहरसा जिले के बसनही अंतर्गत दुर्गापुर भद्दी से ऑटो पर 13 व्यक्ति सवार होकर गंगा स्नान के लिए भागलपुर जिले के महादेव घाट जा रहे थे। इसी दौरान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसई स्कूल के समीप एसएच 58 पर अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक ऑटो में 13 व्यक्ति सवार थे। इस भीषण हादसे में महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गये हैं। घायल चारों व्यक्ति की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 


इधर घटना की सूचना मिलते ही चौसा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है एवं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता