ब्रेकिंग
दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल

BIG BREAKING: तालाब में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नावादा से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी बच्चों की उम्र 8 से 10 वर्ष के बीच है। घटना वारिसलीगंज थाना क्ष

BIG BREAKING: तालाब में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नावादा से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी बच्चों की उम्र 8 से 10 वर्ष के बीच है। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर की है। हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक बच्चों की पहचान गंभीरपुर निवासी आयुष कुमार, समीर कुमार, श्रवण कुमार और रितिक कुमार के तौर पर हुई है। सभी बच्चों की उम्र 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे गांव के ही तालाब में नहाने के लिए गए थे और गहराई का पता नहीं चलने के कारण चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को तालाब से निकाला और इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता