ब्रेकिंग
बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखपुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखपुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामा

भूपेंद्र यादव ने तेजस्वी को बताया अनुभवहीन, बोले- जो गठबंधन नहीं संभाल पाया वो बिहार क्या संभालेगा

ROHTAS : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष में एक दूसरे के ऊपर जुबानी हमले तेज हो गए हैं. भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव क

भूपेंद्र यादव ने तेजस्वी को बताया अनुभवहीन, बोले- जो गठबंधन नहीं संभाल पाया वो बिहार क्या संभालेगा
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष में एक दूसरे के ऊपर जुबानी हमले तेज हो गए हैं. भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अनुभवहीन नेता बताया है. रोहतास जिला के डेहरी विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने तेजस्वी के ऊपर ताबड़तोड़ हमला बोला है. 


रोहतास जिला के डेहरी विधानसभा क्षेत्र के अकोढ़ीगोला में भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण सिंह यादव के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव पहुंचे थे. उन्होंने प्रेम नगर हाई स्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा की.  इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला किया. भूपेंद्र यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति महागठबंधन को ही संभाल कर नहीं रख सका, वह बिहार को क्या संभालेगा. 

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, मुकेश साहनी जैसे दलित, पिछड़े समुदाय के नेता उनके साथ थे.  लेकिन चुनाव से पहले यह सब एक-एक कर अलग होते चले गए. इससे आप समझ सकते हैं कि उनकी नेतृत्व क्षमता कैसी है. उन्होंने बिना नाम लिए हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला किया. इस चुनावी सभा को भाजपा सांसद सुशील सिंह ने भी संबोधित किया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता