ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

MADHEPURA: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में पंचम दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। जिसमें राज्यपाल महामहिम राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर, कुलपति

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में पंचम दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। जिसमें राज्यपाल महामहिम राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर, कुलपति आर.के.पी रमन मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राज्यपाल और शिक्षा मंत्री के हाथों छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र दिया गया।  


सत्र 2018-2020 के राजनीतिक विज्ञान विभाग पीजी सेंटर सहरसा से आने वाले प्रवीण कुमार गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ हीं अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र सौंपा गया। गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार चंदनपट्टी मधेपुरा, राकेश कुमार झा नोनैती सहरसा और महेश सुपौल का रहने वाला हैं। जबकि राखी कुमारी,अन्नू कुमारी,आशा कुमारी, नन्ही भी सहरसा की रहने वाली हैं।


प्रमाण पत्र पाकर सभी बच्चे काफी खुश थे। इनमें काफी हर्ष और उल्लास देखा गया। बच्चों ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने टीचर को दिया है। डॉ (प्रो) राजकुमार सिंह (DSW), डॉ (प्रो) पवन कुमार, प्रचार्य, MLT कॉलेज सहरसा, डॉ कविता कुमारी, डॉ रंजीत सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ.हर्षवर्धन कुमार का बच्चों ने आभार प्रकट किया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता