ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

Road Accident: छड़ से लदा ट्रक पलटा, नींद की झपकी ने ली दो लोगों की जान

Road Accident: खबर बिहार के भोजपुर जिले से है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना जिले जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह की है।

Road Accident
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Road Accident: खबर बिहार के भोजपुर जिले से है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना जिले जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि पीरो-बिहिया स्टेट हाईवे पर बौली तालाब और नया टोला के बीच बाड़ी पईन के पास छड़ लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पईन में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े चार बजे चालक को झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित बाड़ी पईन के नीचे जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में छड़ भरा हुआ था। ट्रक के पलटते ही भारी छड़ चालक और खलासी पर गिर गया, जिससे दोनों मौके पर ही दबकर मर गए। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और अफरातफरी मच गई। 


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना की मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जेसीबी व क्रेन की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतको की पहचान सत्येंद्र कुमार (34 वर्ष) पटना जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के भगवानगंज गांव का रहने वाला था। वह राम आशीष यादव का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि हादसा काफी भयावह था। पलटने के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और छड़ का वजन इतना अधिक था कि शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना से इलाके में अफर-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। 

भोजपुर से राजेश कुमार की रिपोर्ट