ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंग

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, बहन की मौत; भाई गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: भोजपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं…

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, बहन की मौत; भाई गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बहन की मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया।


घटना उदवंतनगर गांव के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर भाई-बहन आरा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।


घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान रोहतास जिले के गोडारी थाना क्षेत्र के पड़सर गांव निवासी सत्य नारायण सिंह की 42 वर्षीय पत्नी चुन्नी देवी के रूप में हुई है। वहीं बाइक चला रहा उनका भाई आंशिक रूप से घायल बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि परिवार में शादी का माहौल था। मृतका के पति सत्य नारायण सिंह ने बताया कि उनके भाई श्रीराम की शादी होने वाली थी और मंगलवार को बारात जानी थी। इसी सिलसिले में चुन्नी देवी कुछ दिन पहले अपने बच्चों के साथ सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवाड़ी गांव आई थीं।


सोमवार की रात वह अपने भाई श्रीराम के साथ आरा से शादी के लिए गहने खरीदकर बाइक से वापस लौट रही थीं। रास्ते में उदवंतनगर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और शादी वाले घर में अब सन्नाटा पसरा हुआ है।


पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और पिकअप वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को सामने ला दिया है।