ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार, महुली घाट पर राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

ARA: महान गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुबह 9 बजे महुली घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा. अंतिम संस्कार के लिए जिला प्रशास

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

ARA: महान गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुबह 9 बजे महुली घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा. अंतिम संस्कार के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है.


आपको बता दें कि कल यानी गुरुवार को देश के महान मैथेमैटिशयन वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हो गया. वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन से बिहार समेत पूरे देश में शोक की लहर है. गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने महान गणितज्ञ को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सीएम ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात भी की.


परिजनों से मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का भरोसा दिया है. स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण सिंह के छोटे भाई अवधेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 'हमसे मिलकर आश्वासन दिया है कि वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज बिहार में खोला जाएगा.'


वशिष्ठ नारायण सिंह का जन्म 2 अप्रैल 1942 को बिहार के भोजपुर जिले के बसंतपुर गांव में हुआ था. विलक्षण प्रतिभा के धनी वशिष्ठ नारायण ने 1961 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा में टॉप किया था और पटना के साइंस कॉलेज से पढ़ाई की. 1963 में गणित का अध्ययन करने के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले गए और 1969 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और एक एसोसिएट साइंटिस्ट प्रोफेसर के रूप में नासा में शामिल हो गए.




टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KK Singh

FirstBihar संवाददाता