ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

Bihar News: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लड़कों की हुई दर्दनाक मौत

ARRAH: भोजपुर के आरा में बिहियां रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोन

Bihar News: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लड़कों की हुई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर के आरा में बिहियां रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बिहियां स्टेशन से पूरब की है।


फिलहाल दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे में मौत के शिकार हुए एक युवक की उम्र करीब 27 वर्ष के आसपास होगी जबकि दूसरे की 35 वर्ष के करीब होगी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे ट्रैक पार कर कहीं जा रही थी, इतने में दानापुर-उधना एक्सप्रेस ट्रैन आ गई और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।


इस हादसे के बाद पटना-मंडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस बिहिया स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल दोनों लड़कों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।