ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

शादी के 3 दिन बाद दुल्हन पहुंच गई थाने, कहा-लड़का पसंद नहीं..एक पल भी नहीं रहूंगी साथ

ARRAH: आरा के बिहिया में 17 जुलाई को पटना से बारात गई थी। तब धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन थाने पर पहुंच गयी और यह कहने लगी की उसे लड़क

शादी के 3 दिन बाद दुल्हन पहुंच गई थाने, कहा-लड़का पसंद नहीं..एक पल भी नहीं रहूंगी साथ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा के बिहिया में 17 जुलाई को पटना से बारात गई थी। तब धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन थाने पर पहुंच गयी और यह कहने लगी की उसे लड़का पसंद नहीं है वो उसके साथ एक पल भी नहीं रहेगी। लड़की की बातें सुनकर परिजन और पुलिस कर्मी भी हैरान रह गये। पुलिस ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो उनकी बात माने तक को तैयार नहीं थी। परिजन बेटी की जिद्द के सामने सरेंडर पहले ही बोल चुके थे। 


हालांकि उन्होंने भी बेटी को खूब समझाया कि अब तुम्हारी शादी हो चुकी है इस तरह की बात नहीं करो घर की इज्जत का भी ख्याल रखों लेकिन लड़की अपनी जिद्द पर अड़ी थी उसने थानाध्यक्ष के सामने ही कह दिया कि वो किसी कीमत पर पति के साथ नहीं रह सकती। थाने में उस वक्त पति भी मौजूद था। दोनों पक्ष के लोग भी वहां उपस्थित थे जो लड़की बातें सुनकर हैरान रह गये। उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा था कि अब क्या करे और कहां जाएं? 


दुल्हन तो जिद्द पर ही अड़ी है कि वो पति के साथ नहीं रहेगी। लोग इस बात से हैरान हैं कि शादी हुए अभी तीन दिन ही हुए है आखिर यह नौबत क्यों आ गयी? इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी। परिजनों ने बताया कि शादी होने के बाद वो एक दिन भी खुशी से ससुराल में नहीं रही थी। शादी के चौथे दिन वो पति का घर पर छोड़कर थाने में चली गयी। थाने में जाकर कहने लगी मुझे पति पसंद नहीं है। किसी भी कीमत पर अब उसके साथ नहीं रहूंगी। उसकी बातें सुनकर पुलिसवाले भी दंग रह गये। 


फिर दुल्हन अपने पिता पर जबरन शादी करवाने का आरोप लगाया। वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार वालों ने जबरदस्ती शादी करवा दी इसलिए वो इस शादी से खुश नहीं है। अब उसने पति से अलग होने के मन बना लिया है। वो अपने फैसले पर अडिग रहेगी। इतना कहने के बाद दुल्हन अपने मायके लौट आई। हालांकि शादी में जितने उपहार मिले थे उसे वो अपने साथ मायके ले गयी है। पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। वही दुल्हा और उनके परिवार वाले पटना के लिए रवाना हो गये हैं। 

टैग्स