ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

आरा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 3 दोस्तों की मौके पर मौत

ARA : आरा में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन सड़क हादसे में असमय लोगों की मौत हो रही है. ताजा मामला जिले के धनगाई थाना इलाके के धनगाई जगदीशपुर एनएच-30 की है. जहां दर्दनाक स

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARA : आरा में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन सड़क हादसे में असमय लोगों की मौत हो रही है. ताजा मामला जिले के धनगाई थाना इलाके के धनगाई जगदीशपुर एनएच-30 की है. जहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. 

खबर के मुताबिक रोहतास के दो लोग और सारण के रहने वाले एक लोग कार पर सवार होकर पटना से रोहतास जा रहे थे, तभी धनगाई अटलांटा कंपनी के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों में रोहतास के बहुआरा गांव के पवन कुमार, अवाढ़ी गांव के संदीप कुमार और सारण के एकमा के निलेश दुबे शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते हैं तीनों युवकों के घर कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि निलेश दुबे ओला का गाड़ी चलबाता था और बाकि के दोनों युवक उसका ड्राइवर था.