ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

RJD को लगा एक और तगड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

ARRAH :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर सियासी गलियारे से हैं। आरजेडी को एक और तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक प्रदेश उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पांच विधान पार्षदों

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

ARRAH :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर सियासी गलियारे से हैं। आरजेडी को  एक और तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक प्रदेश उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पांच विधान पार्षदों के पार्टी  छोड़ कर जेडीयू में शामिल होने और पार्टी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। 


राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने पद और पूर्ण रूप से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विजेंद्र यादव लालू यादव के काफी करीबी माने जाने वाले नेताओं में शुमार हैं।विजेन्द्र य़ादव के इस्तीफे से भोजपुर में आरजेडी को तगड़ा झटका लगा है। भोजपुर इलाके में वे राजद के कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि विजेन्द्र यादव पार्टी से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे।




बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आरजेडी को दोहरा झटका लगा था। राजद के पांच विधान पार्षद पार्टी छोड़कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो गए वहीं, राजद के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था । एमएलसी संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय आरजेडी छोड़ कर जेडीयू में शामिल हो गये थे। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KK Singh

FirstBihar संवाददाता