ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BIHAR ELECTION 2025: बड़हरा से RJD ने रामबाबू सिंह पर जताया भरोसा, सिंबल मिलते ही क्षेत्र में जश्न

बिहार चुनाव 2025 में बड़हरा विधानसभा से राजद ने अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह को उम्मीदवार बनाया है। लालू यादव से सिंबल मिलने के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल है, वहीं रामबाबू सिंह ने जनता से महागठबंधन को मजबूत करने की अपील की।

बिहार
इलाके में जश्न का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बड़हरा विधानसभा से लंबे इंतज़ार और तमाम अटकलों के बाद आखिरकार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद उन्हें पार्टी का सिंबल (चिह्न) प्रदान किया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।


सिंबल मिलने के बाद भावुक हुए रामबाबू सिंह 

रामबाबू ने कहा कि पिता तुल्य लालू प्रसाद यादव, माता तुल्य राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती जी ने जो सम्मान दिया है, वह केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे बड़हरा और शाहाबाद की जनता के सम्मान का प्रतीक है। तेजस्वी यादव बिहार के भावी मुख्यमंत्री हैं और बड़हरा की जनता अपने मत से इसका प्रमाण देगी। उन्होंने कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है, जिसमें किसी जाति या वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया जाता, जबकि एनडीए जातीय समीकरणों में उलझा हुआ है।


राजद में अवसर योग्यता और जनसेवा की निष्ठा पर मिलता है। मैं तेजस्वी यादव की नीति और दृष्टि से पूरी तरह प्रेरित हूं और बड़हरा की जनता के बीच उसी ऊर्जा के साथ काम करूंगा। रामबाबू सिंह ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव ने यह वादा किया है कि सरकार बनते ही 20 हफ्तों के अंदर चिन्हित युवाओं को रोजगार और 20 महीनों के भीतर हर घर तक रोजगार की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य और बिहार के विकास के लिए राजद को वोट देकर महागठबंधन को मजबूत करें।


इस बीच बड़हरा में टिकट मिलने की खबर जैसे ही पहुंची, क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। बड़हरा विधानसभा के प्रवेश द्वार पर किन्नरों ने ढोलक की थाप पर ठुमके लगाए और रामबाबू सिंह का भव्य स्वागत किया। रामबाबू ने सभी किन्नरों से आशीर्वाद लेकर आगे का रुख किया। वे अपने गांव कुल देवी और काली मां का दर्शन कर आशीर्वाद लेने गए। लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि अबकी बार बड़हरा में बदलाव तय है। रामबाबू सिंह ने कहा कि यह टिकट जनता के विश्वास का प्रतीक है और अब हर पंचायत, हर गांव में जाकर राजद के विकास, न्याय और रोजगार के संकल्प को घर-घर पहुंचाया जाएगा।BIHAR ELECTION 2025: बड़हरा से RJD ने रामबाबू सिंह पर जताया भरोसा, सिंबल मिलते ही क्षेत्र में जश्नBIHAR ELECTION 2025: बड़हरा से RJD ने रामबाबू सिंह पर जताया भरोसा, सिंबल मिलते ही क्षेत्र में जश्न