ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

नो एंट्री में ट्रकों को पास कराने के नाम पर अवैध वसूली, वीडियो वायरल होते ही दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में नो एंट्री के दौरान ट्रकों को पास कराने के बदले अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है। ट्रक ओनर एसोसिएशन की शिकायत और जांच के बाद भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police News: बिहार के भोजपुर जिले में पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। सहार थाना क्षेत्र के एक चेक पोस्ट पर नो एंट्री के दौरान ट्रकों को आगे जाने देने के बदले पैसे लेने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कथित तौर पर पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं। मामला भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित तक पहुंचने के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।





पूरा मामला सहार थाना क्षेत्र के एक चेक पोस्ट का है। आरोप है कि नो एंट्री के दौरान ट्रकों को आगे जाने की अनुमति देने के बदले पुलिसकर्मी चालकों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहे थे। इस कथित वसूली का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में मामला चर्चा का विषय बन गया।





बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले भी पुलिसकर्मियों द्वारा पैसे लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बावजूद चेक पोस्ट पर अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आती रहीं। ट्रक चालकों का आरोप है कि इस तरह की वसूली से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।





भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में दो पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने के बाद एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।





अजय यादव ने बताया कि चेक पोस्ट पर लगातार अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इसकी वजह से बिहार और आंध्र प्रदेश के ट्रक चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के बावजूद वसूली पर रोक नहीं लग पा रही थी।





ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चेक पोस्ट पर इस तरह की अवैध वसूली पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को बिहार के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने भी उठाया जाएगा, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता