ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: बिहार में सड़क हादसे में नई नवेली दुल्हन की मौत, दूल्हे की हालत नाजुक; मातम में बदली शादी की खुशियां

Bihar News: बिहार के भोजपुर में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई. सड़क हादसे में ससुराल जा रही दुल्हन की मौत हो गई जबकि दूल्हे की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Bihar News
मातम में बदली खुशी
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के आरा में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. जहां जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने शादी के बाद लौट रहे दूल्हा दुल्हन की गाड़ी को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दूल्हा दुल्हन समेत गाड़ी में बैठे 6 लोग जख्मी हो गए. 


घायलों में दूल्हा और दुल्हन की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी, जिसे देख स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. इधर सड़क हादसे में जख्मी दुल्हन की अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि घायल दूल्हा अब भी अस्पताल के ICU में जिंदगी और मौत के बीच जंग लग रहा है.


जानकारी के अनुसार, मृत दुल्हन सिकरहटा थाना क्षेत्र के रंजमलडीह गांव निवासी मोनू कुमार की 21 वर्षीया पत्नी ललिता देवी है. मंगलवार की शाम सिकरहटा थाना क्षेत्र के रंजमलदडीह गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह उर्फ बधारी सिंह के पुत्र मोनू कुमार का बारात हसन बाजार थाना क्षेत्र के इनरपतपुर गांव निवासी स्व. दूधनाथ सिंह के घर गई थी. 


बुधवार की सुबह जब कर से दूल्हा मोनू कुमार अपनी दुल्हन ललिता देवी सहित सात लोगो के साथ कार वापस रंजमडीहल गांव अपने घर लौट रहा था.उसी दौरान सिकरौल पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई थी. जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोग जख्मी हो गए थे. जिसके बाद गंभीर हालत में दूल्हा मोनू कुमार व दुल्हन ललिता देवी को इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था.


जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित निजी अस्पताल ले गए थे. जहां इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर दुल्हन ललिता देवी ने दम तोड़ दिया. वहीं दूल्हा मोनू कुमार भी जिंदगी व मौत से बीच जूझ रहा है. देखते ही देखते दोनों घरों की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. 


दुल्हन जिस लिबास में विदा हुई थी, उसी लिबास में उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया गया. दुल्हन का दाह-संस्कार पति की जगह ससुर ने किया है, क्योंकि पति अस्पताल के आईसीयू जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं. घटना के बाद दुल्हन के मायके और ससुराल के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता