ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कल लॉकडाउन में पहली बार आरा पहुंचेगी ट्रेन, कोटा से आएंगे 1246 लोग

ARA : देश में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. गृह मंत्रालय की ओर से 17 मई तक इसे लागू किया गया है. लेकिन बिहार या अन्य प्रदेशों के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : देश में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. गृह मंत्रालय की ओर से 17 मई तक इसे लागू किया गया है. लेकिन बिहार या अन्य प्रदेशों के बाहर लाखों लोगों के फंसे होने के कारण सरकार की ओर से विशेष सुविधा शुरू की गई है. लॉकडाउन में प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन रेलवे की ओर से चलाई जा रही है. लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को पहली बार कोई यात्री ट्रेन आरा स्टेशन पर आने वाली है.


भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ बातचीत में कहा कि कल दोपहर में 12 बजे पहली ट्रेन कोटा से आरा आने वाली है. इस ट्रेन में कुल 1246 यात्री आएंगे. जिसमें आरा के 335,  बक्सर के 193, कैमूर के 165 और रोहतास के 553 लोग शामिल हैं. डीएम ने फर्स्ट बिहार की टीम को बताया कि प्रशासनिक स्तर पर काफी तैयारियां की गई हैं. सभी स्टूडेंट आरा रेलवे स्टेशन उतरेंगे. उसके बाद बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले के छात्र-छात्राओं को बस के माध्यम से उनके जिला मुख्यालय भेजा जायेगा.


जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के स्टूडेंट्स को उनके प्रखंडवार बस की रुट निर्धारित की गई है. बच्चों को उनके घर के निकटतम प्रखंड मुख्यालय तक भेजा जायेगा. इसके साथ ही जो भी अभिभावक अपने बच्चों को खुद ले जाना चाहते हैं, उन्हें आरा रमना मैदान आना होगा. किसी भी परिस्थिति में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति को आरा रेलवे स्टेशन परिसर में एंट्री नहीं दी जाएगी.

टैग्स