ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

जीजा से मजाक करना भरी पड़ गया साले को, जीजा ने गुस्से में काट लिया दांत, फिर जमकर हुआ बवाल

ARRAH : यह सभी जानते हैं कि जीजा और साला-साली के बीच मजाक का रिश्ता होता है। लेकिन यह मजाक जब एक सीमा में होता है तो कोई दिक्कत नहीं होती है लेकिन जब वह सीमाएं पार करने लगे तब

जीजा से मजाक करना भरी पड़ गया साले को, जीजा ने गुस्से में काट लिया दांत, फिर जमकर हुआ बवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH : यह सभी जानते हैं कि जीजा और साला-साली के बीच मजाक का रिश्ता होता है। लेकिन यह मजाक जब एक सीमा में होता है तो कोई दिक्कत नहीं होती है लेकिन जब वह सीमाएं पार करने लगे तब बात आगे बढ़ जाती है जिसके कारण घर में क्लेश हो जाता है और बात काफी बढ़ जाती है। आरा में एक जीजा और साले के बीच कुछ ऐसा हुआ कि लोगों में इसकी चर्चा हो रही है। 


दरअसल, बड़हरा थानाक्षेत्र के लौहर श्रीपाल गांव में एक साले ने जीजा का ऐसा मजाक उड़ाया कि जीजा आगबबूला हो गया। उसने गुस्से में साले को दांत काट लिया। जीजा द्वारा दांत काटे जाने के बाद विवाद और अधिक बढ़ गया। दांत काटे जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गयी। जिसमें महिला सहित एक दर्जन लोग घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि रिश्ते में साला लगने वाले युवक ने जीजा को हंसी मजाक में कुछ ऐसी बात कह दी कि जीजा गुस्से में आपे से बाहर हो गया। साले की बात उसे इस कदर चुभ गयी कि उसने साले को दांत काट लिया। दांत कांटे जाने की बात सामने आने के बाद दोनों पक्ष आपस में ही भिड़ गये। दोनों तरफ से गाली-गलौज शुरू हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करने लगे। इस घटना में दोनों पक्ष के करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स