ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़ में भोजपुर का लाल शहीद, जवान के गांव में शोक की लहर

ARA: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। एक जवान अमित कुमार झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे जबकि दूसरा जवान भोजपुर जि

झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़ में भोजपुर का लाल शहीद, जवान के गांव में शोक की लहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। एक जवान अमित कुमार झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे जबकि दूसरा जवान भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव के रहने वाले गौतन कुमार थे। शहादत की जानकारी जैसे ही शहीद के परिजनों को मिली गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


शहीद गौतम कुमार की नौकरी उनके पिता ज्वाला पासवान के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर हुई थी। साल 2015 में गौतम कुमार एसटीएफ में हवालदार के पद पर तैनात हुए थे। गौतम कुमार के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव रंडाडीह में मिली, परिजनों के साथ साथ पूरे गांव में कोहराम मच गया।


शहीद गौतम कुमार का पार्थिव शरीर रांची से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है। चार भाई और एक बहन में शहीद गौतम कुमार सबसे बडे थे। पिता के निधन के बाद पूरे परिवार की जिम्मेवारी गौतम कुमार पासवान के कंधों पर ही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद उनकी विधवा मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शहीद की मां धर्मशीला देवी बेसुध हो गई हैं। शाहीद का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह गांव पहुंचने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता