ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

जंग का मैदान बना सदर अस्पताल ! इमरजेंसी वार्ड की पर्ची कटाने को लेकर भीड़े दो पक्ष, सरेआम चले लात-घुसे

ARA : बिहार के भोजपुर मुख्यलाय के आरा सदर अस्पताल उस समय जंग का मैदान बन गया, जब यहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

जंग का मैदान बना सदर अस्पताल ! इमरजेंसी वार्ड की पर्ची कटाने को लेकर भीड़े दो पक्ष, सरेआम चले लात-घुसे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर मुख्यलाय के आरा सदर अस्पताल उस समय जंग का मैदान बन गया, जब यहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना को लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में काफी देर तक अफरा-तफरी मच रही। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों एवं लोगों ने किसी तरह दोनों पक्ष को समझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष बिना इलाज कराए ही वापस अपने घर लौट गए।


मिली जानकारी के अनुसार, आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दो युवक खड़े थे तभी पर्ची कटाने को लेकर पहले इन दोनों में थोड़ी कहा-सुनी हुई उसके बाद दोनों के तरफ से एक दूसरे को धक्का दिया और फिर इसके बाद देखते ही देखते बात काफी आगे बढ़ गई।


वहीं दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली-गलौज करते-करते मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा एक युवक की पिटाई कर दी गई। उसके बाद घायल युवक ने फोन कर अपने कुछ साथियों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास बुला लिया। इसके बाद ये लोग  एक बार फिर इमरजेंसी वार्ड के बाहर आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। 


इधर, इस घटना के बाद किसी तरह वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें हटाया गया। बाद में दोनों पक्ष बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। घटना को लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड परिसर के पास लोगों के बीच अफरातफरी मची रहऔर लोग इधर-उधर भागते नजर आए।