ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

BIHAR CRIME : दीवाली के दिन अपनों ने कर दिया घात, दीप जला रहे युवक के सिर में मारी गोली; दहशत का माहौल

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों के साथ गोलीबारी, हत्या, लूट, छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपु

BIHAR CRIME : दीवाली के दिन अपनों ने कर दिया घात, दीप जला रहे युवक के सिर में मारी गोली; दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों के साथ गोलीबारी, हत्या, लूट, छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम हथियारबंद तत्वों ने घर के बाहर दरवाजे पर दीप जला रहे 18 वर्षीय नीरज कुमार सिंह को गोली मार दी।


वहीं, घायल युवक को पटना रेफर किया गया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है। भूमि विवाद एवं केस उठाने से मना करने पर पट्टीदार पर आरोप लगाया गया है। घायल युवक 18 वर्षीय नीरज कुमार सिंह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र हैं।जख्मी युवक को गोली दाएं साइड सिर के भाग में लगी है।


इस घटना कि  सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी युवक के स्वजनों से मिल घटना की जानकारी ली। आरोप पट्टीदार के सदस्यों पर है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही है।


इधर, जख्मी युवक के बड़े भाई सूरज कुमार ने बताया कि गुरुवार को दीपावली की शाम जब उनके छोटे भाई नीरज कुमार सिंह अपने घर के बाहर दरवाजे पर दीप जला रहे थे, तभी आरोपित चार अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर छत पर चढ़ गया। इसके बाद उसने उनके भाई नीरज कुमार सिंह को सिर में गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद इलाज के लिए पहले आरा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।