ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

दहेज में नहीं मिला TV तो हैवान बना पति, घरवालों के साथ मिलकर कर दी पत्नी की हत्या

BHOJPUR : बिहार में भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दहेज़ लेन- देन को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया जाता हो , लेकिन हकीकत यह नजर आती है कि राज्य के अंदर आए दिन कहीं ने कहीं दहेज

दहेज में नहीं मिला TV तो हैवान बना पति, घरवालों के साथ मिलकर कर दी पत्नी की हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHOJPUR : बिहार में भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दहेज़ लेन- देन को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया जाता हो , लेकिन हकीकत यह नजर आती है कि राज्य के अंदर आए दिन कहीं ने कहीं दहेज नहीं देने कि वजह से शादी टूट जा रही है या फिर डर से उस समय शादी कर भी ली जा रही है तो उसके कुछ दिन बाद दुल्हन कि हत्या कर दी जा रही है।  इसी कड़ी में एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां दहेज में टीवी नहीं मिलने से नाराज पति ने घर वालों को साथ लेकर अपनी पत्नी कि हत्या कर डाली। 


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के मोतीडीह गांव में एक नवविवाहिता के गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। इस हत्या कि वजह महज दहेज में दुल्हन के घर वालों के तरफ से स्मार्ट टीवी नहीं देना बताया जा रहा है। मृतका कि पहचान 20 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है। यह मोतीडीह गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ राहुल की पत्नी बताई जा रही है। इसके गर्दन पर जख्म का निशान पाया गया है।


बताया जा रहा है कि, चरपाेखरी थाना के काेयल गांव निवासी ज्ञानचंद शर्मा की पुत्री नेहा कुमारी की शादी 16 फरवरी 2022 को अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के मोतीडीह निवासी रमेश शर्मा के पुत्र सोनू कुमार उर्फ राहुल से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। पिता के अनुसार शादी के दो महीने बाद से ही ससुराल वालों द्वारा अक्सर पंखा, कूलर और एलसीडी टीवी नहीं दिए जाने को लेकर ताना दिया जाता था। इसको लेकर कई बार मारपीट की किया गया। जिसके बाद पिछले दिनों एक कूलर खरीद कर दिया गया। इसके बाद बेटी ने फोन पर बताया था क, अब एलसीडी टीवी की मांग की जा रही है। लेकिन, यह मांग नहीं पूरी होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।


इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर मृतिका के पिता बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसकेदरवाजे पर ताला लगा है। उन्होंने देखा कि घर से कुछ दूरी पर पति, ससुर एवं देवर द्वारा एक सवारी गाड़ी पर शव को बांधा जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से  स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिनको गिरफ्तार किया है उसमें पति सोनू कुमार उर्फ राहुल,ससुर रमेश शर्मा एवं देवर सुनील शर्मा व अगुआ लक्ष्मण सिंह हैं। लक्ष्मण सिंह उदंडीगांव के निवासी है।