ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

रातों रात करोड़पति बन गया बिहार का सौरभ, गेमिंग एप पर टीम बना जीत लिए एक करोड़

ARRAH : भाग्य कब किसका साथ दे दे यह कोई नहीं जानता है। बिहार के आरा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक युवक रातों रात करोड़पति बन गया है। मामूली प्राइवेट ट्यूटर की किस्‍

रातों रात करोड़पति बन गया बिहार का सौरभ, गेमिंग एप पर टीम बना जीत लिए एक करोड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : भाग्य कब किसका साथ दे दे यह कोई नहीं जानता है। बिहार के आरा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक युवक रातों रात करोड़पति बन गया है। मामूली प्राइवेट ट्यूटर की किस्‍मत ऐसी बदली कि उनके बैंक खाते में अचानक 70 लाख रुपए आ गए। भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड स्थित ठकुरी गांव के सौरभ कुमार ने क्रिकेट मैच से जुड़े ड्रीम-11 मोबाइल एप पर टीम सेट कर एक करोड़ रुपए जीत लिए। सौरभ की इस सफलता से परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है।


सौरभ ने बीते मंगलवार की शाम भारत-आस्‍ट्रेलिया के बीच चल रहे T-20 क्रिकेट मैच के लिए टीम सेट किया था। मैच खत्‍म होते ही रात को उनके मोबाइल पर एक करोड़ रुपए जीतने का मैसेज आया और बुधवार की सुबह 30 प्रतिशत टैक्‍स काटकर उनके बैंक खाते में 70 लाख रुपए आ गए। अब सबके मन में केवल एक ही सवाल है कि आखिर सौरभ ने किन खिलाड़ियों को लेकर अपनी टीम बनाई थी।


सौरभ ने बताया कि उसने ड्रीम-11 मोबाइल एप पर इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के टी-20 सीरीज मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव, केएल राहुल, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, गेंदबाज उमेश यादव को चुना था। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी विकेट कीपर एम वार्डे, बल्लेबाज एस स्मिथ, टी डेविड, सी ग्रीन, गेंदबाज जे हेजली उड और नाथन इल्स पर बेहतर प्रदर्शन पर अपना भाग्य आजमाया था। इन खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के बदलौत रैंक 1 पर आने के बाद सौरभ ने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। सौरभ की यह सफलता उसके परिवार के ही नहीं बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

टैग्स