ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar News : छठ पूजा के दिन बड़ा हादसा, युवक को तेज रफ़्तार वाहन से रौंदा; सोन नदी में डूबने से दो बच्चे की मौत

MUZAFFARPUR / ARA : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छठ पर्व का सामान लाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर पंचायत भवन के समीप गुरुवार सुबह वाहन

Bihar News  : छठ पूजा के दिन बड़ा हादसा, युवक को तेज रफ़्तार वाहन से रौंदा; सोन नदी में डूबने से दो बच्चे की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR / ARA : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छठ पर्व का सामान लाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर पंचायत भवन के समीप गुरुवार सुबह वाहन ने सड़क पार कर रहे टरमा निवासी विशु साह के पुत्र राजकिशोर साह उर्फ मुनटुन (31) को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


वहीँ, घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। जाम के कारण फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मुनटुन घर से पैदल पहाड़पुर बाजार छठ पर्व का सामान लेने जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान वाहन ने रौंद दिया।


अचानक पर्व पर युवक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पत्नी और बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है, जिसे आसपास के लोग ढांढ़स बंधा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हमलोग अपने तरफ से मामले की जांच में लगे हुए हैं। 


इधर, -भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधारी गांव स्थित सोन नदी में पांच बच्चे डूब गए।  जिसमेंदो की मौत व एक की तलाश जारी है। इसके अलावा दो बच्चो का गंभीर हालत में सहार रेफरल अस्पताल में भेजा गया, जहां इनका इलाज जारी है। जबकि मुंगेर जिले में अपराधियों ने मजदूर को पीट-पीट कर मार डालाहै। नया रामनगर थाना अंतर्गत रामनगर मोर्चा तालाब में गुरुवार सुबह पानी फल सिंघाड़ा तोड़ने के दौरान हुए विवाद में सहरसा के एक मजदूर की स्थानीय एक युवक द्वारा पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मजदूर की पिटाई करने वाला स्थानीय युवक फरार हो गया। जिसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है । मृतक का शव कब्जे में लेकर रामनगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें