ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : शौच करने को लेकर हुए विवाद में पति - पत्नी और बेटी समेत पांच की पिटाई, पाटीदारों ने घर में घुसकर बरसाई लाठियां

ARA : बिहार में इन दिनों अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और दबंगई की खबरें निकल कर सामने

बिहार : शौच करने को लेकर हुए विवाद में पति - पत्नी और बेटी समेत पांच की पिटाई,  पाटीदारों ने घर में घुसकर बरसाई लाठियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में इन दिनों अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और दबंगई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आया है। जहां दबंगों ने शौच करने के विवाद में झगड़े को लेकर मां-बेटी समेत पांच लोगों की जमकर पिटाई कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में शौच करने के विवाद में झगड़े को लेकर मां-बेटी समेत पांच लोगों की पाटीदारों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सभी जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी कांग्रेसी पासवान की पत्नी राजवंती देवी, दो बेटी रीमा कुमारी, प्रीति कुमारी और उनके पिता राजदेव पासवान शामिल हैं।


वहीं, इस घटना में घायल महिला ने बताया कि - उसके घर के पास सरकारी जमीन पर उनके पट्टीदार के चचेरे ससुर उपेंद्र का नाती शौच कर रहा था। जब हमने  कहा कि थोड़ा दूरी पर जाकर शौच कराइए तो इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । इसके बाद  पट्टीदारों ने उनकी और उनकी बेटी रीमा कुमारी की पिटाई कर दी थी। इससे दोनों जख्मी हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।


वहीं, इस घटना को लेकर पंचायती भी हुई और बात खत्म हो गई। लेकिन, इसके बाद जब वह अपने घर से अस्पताल कागज लेने के लिए आ रही थी। इसी बीच उक्त पट्टीदार के लोग अपने परिवार वालों के साथ एक बार फिर उनके घर में घुस गए और सभी लोगों की बेहरमी से लाठी–डंडे से पिटाई कर दी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी गई।


इधर, इस घटना को लेकर राजवंती देवी ने अपने चचेरे ससुर उपेंद्र और उनके परिवार वालों पर सरकारी जमीन पर शौच करने का विरोध करने को लेकर सभी लोगों को पीटकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।