ब्रेकिंग
नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर

Bihar News: बिहार का एक ऐसा थाना जहां लॉकअप ही नहीं, आरोपी के फरार होने के बाद हड़कंप, पहले भी हो चुकी है पुलिस की फजीहत

Bihar News: पुलिस द्वारा पकड़कर लाया गया आरोपी थाने से फरार, इस थाने से पहले भी फरार हो चुके हैं कई आरोपी. इस बार एक शराबी ने मौके का फायदा उठाते हुए खुद को आजाद घोषित कर दिया, जब थाने में हाजत ही नहीं होगी तो ऐसी घटनाएं घटेंगी ही.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार पुलिस भले ही खुद को हाईटेक बताती हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। अगर हम बिहार के भोजपुर पुलिस की बात करें तो भोजपुर में एक थाना ऐसा भी है, जहां थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी सिपाही तो तैनात हैं, लेकिन थाने में हाजत ही नहीं है। ऐसे में थाने से कई बार कैदी फरार हो जाते हैं और उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा जाता है।


हम बात कर रहे हैं भोजपुर जिले के चर्चित गिधा थाने की, जो हमेशा से सुर्खियों में बना रहता है। भोजपुर जिले में गिधा थाना एक ऐसा थाना है जिसमें ना तो महिला हाजत है और ना ही पुरुष हाजत। इसलिए आए दिन यहां से कैदियों के भागने की चर्चाएं जोर-शोर से होती रहती है। एक घटना यहां फिर से देखने को मिली है जब नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक शराबी को पुलिस पड़कर थाने ले आती है, और उसे ऐसे ही थाने परिसर में बैठा देती है। 


जिसके बाद वह मौके का फायदा उठाकर थाना परिसर से रफूचक्कर हो गया। शराबी के भागते ही थाने में मौजूद अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। बीते दिनों ऐसे ही इस थाने से एक कैदी हथकड़ी लेकर ही फरार हो गया था. जिसे 10 घंटे बाद भारी मशक्कत से पकड़ा गया और जब थानाध्यक्ष से इस बारे में पूछा गया तो थानाध्यक्ष ने जवाब दिया कि वो कहीं घूमने चला गया था, फिर वापिस आ गया।


हालांकि, कल जब फिर से थाना परिसर से नशे की हालत में पकड़ा गया युवक भागा और अधिकारियों से पूछा गया तो जवाब मिला कि यहां एक शराबी को नशे की हालत में थाना लाया गया था। लेकिन वो मौके का फायदा उठा कर थाने से भाग गया। दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया है। एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने की बात करते हैं। तो वहीं भोजपुर में गिधा थाना पुलिस उनके हाईटेक बनने के सपने को चूर-चूर करती नजर आ रही है।


अब देखने वाली बात यह है कि इस थाने में आगे क्या कुछ व्यवस्था की जाती है ताकि आगे से इस प्रकार की घटना ना हो. इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में गिधा थाने की चर्चा जोर-शोर से हो रही है।


रिपोर्ट - राकेश कुमार