ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार : करंट लगने से झारखंड पुलिस के हवलदार की मौत, दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर आए थे घर

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से झारखंड पुलिस में कार्यरत

बिहार :  करंट लगने से झारखंड पुलिस के हवलदार की मौत, दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर आए थे घर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से झारखंड पुलिस में कार्यरत एक हवलदार की मौत हो गई। यह तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर वापस आए थे और अब यह घटना घटित हो गया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


दरअसल, तारकेश्वर सिंह 18 जुलाई को छुट्टी लेकर वापस घर आए थे। वे गुरुवार की सुबह गांव के ही बधार में टहलने के लिए निकले थे। खेत में बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था। इस दौरान वे करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। तभी गांव के कुछ लोग बधार जा रहे थे, उन्होंने तारकेश्वर सिंह को जमीन पर गिरे देखा। वे लोग आननफानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक 54 वर्षीय तारकेश्वर सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां ओपी के दरियापुर गांव निवासी स्व.सुपन सिंह के बेटे थे। वे वर्तमान में वे झारखंड के गिरिडीह स्थित पुलिस लाइन में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम छा गया है।


इधर, मृतक अपने पांच भाई व एक बहन में बड़े थे। मृतक के परिवार में पत्नी रीता देवी और तीन बेटे सुजीत, अमीत राहुल और एक बेटी टिंकल है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी रीता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।