ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

संदेश सीट से किरण देवी की धमाकेदार जीत, अपने भैसुर बिजेंद्र यादव को भारी अंतर से हराया

ARA : बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना हो रही है. कई विधानसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. बिहार विधानसभा के 22 सीटों पर एनडीए की जीत हो गई है जबकि महागठबंधन के 10 उम्म

संदेश सीट से किरण देवी की धमाकेदार जीत, अपने भैसुर बिजेंद्र यादव को भारी अंतर से हराया
First Bihar
3 मिनट

ARA : बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना हो रही है. कई विधानसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. बिहार विधानसभा के 22 सीटों पर एनडीए की जीत हो गई है जबकि महागठबंधन के 10 उम्मीदवारों ने बाजी मारी है. भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक अरुण यादव की पत्नी किरण देवी ने अपने भैसुर और जेडीयू के उम्मीदवार बिजेंद्र यादव को भारी अंतर से हराया है.


संदेश विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर किरण देवी ने जेडीयू के बिजेंद्र यादव को लगभग 40 हजार के भारी अंतर से हराया है. किरण देवी को 75 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं.


इस सीट पर लोजपा उम्मीदवार श्वेता सिंह ने कमाल कर दिखाया है. उन्होंने 27 हजार से ज्यादा वोट हासिल किया है, जो काफी हैरानी की बात है. शुरआती रुझानों में भी श्वेता सिंह जेडीयू बिजेंद्र यादव लगातार आगे चल रही थीं.


पिछली बार साल 2015 के चुनाव में संदेश सीट से आरजेडी के उम्मीदवार अरुण यादव ने बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर को हराया था. इस चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार के साथ मुकाबला कर रहे संजय सिंह टाइगर 25427 वोटों से हार गए थे. हालांकि इसबार महागठबंधन की ओर से किरण देवी नई विधायक के रूप में सामने आई हैं.


आपको बता दें की किरण देवी के भैंसुर विजेंद्र यादव 2005 में इस सीट से विधायक चुनकर आये थे. 2005 में इन्होंने 10 हजार से भी अधिक वोटों से भाजपा उम्मीदवार संजय टाइगर को हराया था. एनडीए के उम्मीदवार विजेंद्र यादव के पास इसबार अपने भाई से 10 साल पुराना बदला लेने का वक़्त था. क्योंकि 2010 के विधानसभा चुनाव में विजेंद्र यादव अपने छोटे भाई और राजद के बाहुबली विधायक अरुण यादव के कारण हार गए थे.


इन दोनों भाइयों के बीच लड़ाई में 2010 में संजय टाइगर ने मैदान मार लिया था. संजय टाइगर महज 6 हजार वोट से जीते थे जबकि सीटिंग विधायक विजेंद्र यादव तीसरे स्थान पर चले गए थे. क्योंकि इनके छोटे भाई अरुण यादव को साल 2010 के चुनाव में 23 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, जिसके कारण वह दूसरे स्थान पर थे.


एक दशक बाद विजेंद्र यादव के सामने भाई की पत्नी से बदला लेकर विधायक बनने का मौका था लेकिन संदेश की जनता ने ऐसा होने नहीं दिया. आख़िरकार उन्होंने एक बार फिर से अरुण यादव के ऊपर भरोसा जताया और उनकी पत्नी को भारी वोटों से जिताया.