ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार : B.ED की परीक्षा में खुलेआम चल रही थी चोरी, नजारा देख दंग रह गए डीएम

ARRAH : भोजपुर में चल रही बीएड की परीक्षा में बड़े पैमाने पर कदाचार का मामला सामने आया है। आरा के एचडी जैन कॉलेज में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड की परीक्षा में

बिहार : B.ED की परीक्षा में खुलेआम चल रही थी चोरी, नजारा देख दंग रह गए डीएम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : भोजपुर में चल रही बीएड की परीक्षा में बड़े पैमाने पर कदाचार का मामला सामने आया है। आरा के एचडी जैन कॉलेज में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड की परीक्षा में खुलेआम नकल चल रही थी। औचक निरीक्षण के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम परीक्षा केंद्र का नजारा देखकर दंग रह गई। जांच के दौरान डीएम ने परीक्षी दे रहे अभ्यर्थियों के पास से डीएम ने भारी मात्रा में मोबाइल और गेस पेपर बरामद किया है। कदाचार के आरोप में डीएम ने 80 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया है।


दरअसल, आरा के एचडी जैन कॉलेज में शुक्रवार को बीएड की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिला प्रशासन के सूचना मिली की परीक्षा में बड़े पैमाने पर कदाचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के आधार पर डीएम अन्य अधिकारियों के साथ अचानक एचडी जैन कॉलेज पहुंच गए। जांच के दौरान डीएम और जिला प्रशासन की टीम ने परीक्षार्थियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और चीट पुर्जे बरामद किए। जिसके बाद डीएम ने कार्रवाई करते हुए 80 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया।


डीएम ने एचडी जैन कॉलेज के केंद्राधीक्षक से परीक्षा रद्द करने की अनुसंशा राज्य मुख्यालय से करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कदाचार में लिप्त सभी परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा है कि परीक्षा में चल रहे कदाचार की जानकारी आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय को दी जाएगी। बता दें कि पिछले 8 जुलाई से जैन कॉलेज में बीएड की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र पर कदाचार को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी नहीं की गई थी।

टैग्स