ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

बिहार : अखाड़ा बना रेलवे स्टेशन, कोचिंग से निकली लड़कियों ने जमकर चलाए लात - घूंसे; वीडियो वायरल

ARA : बिहार के भोजपुर से एक रोचक मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां कोचिंग क्लास से बाहर निकली लड़कियां आपस से लड़ने लगी। छात्राओं ने एक- दूसरे पर जमकर लात - घूंसे चलाए। जिसके

बिहार : अखाड़ा बना रेलवे स्टेशन, कोचिंग से निकली लड़कियों ने जमकर चलाए लात - घूंसे; वीडियो वायरल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर से एक रोचक मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां कोचिंग क्लास से बाहर निकली लड़कियां आपस से लड़ने लगी। छात्राओं ने एक-  दूसरे पर जमकर लात - घूंसे चलाए। जिसके बाद अब इस पुरे मामले का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में  छात्राओं को सरेआम लात-घूंसे चलाते देखा जा रहा है।


दरअसल, आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर कोचिंग क्लास से बाहर निकली कुछ लड़कियां आपस से मारपीट शुरू कर दीं। लड़कियों ने एक दूसरे से जमकर हाथा-पाई। इसके बाद अब इस पुरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या- चार के परिसर में चार-पांच लड़कियां दिखाई दे रही हैं।  हालांकि, इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


इस वीडियो में देखा जा रहा है कि स्टेशन परिसर में ही छात्राओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। छात्राएं जमकर लात-घूंसे चलाते हुए मारपीट कर रही हैं। छात्राएं चप्पल भी चला रही हैं। स्टेशन परिसर में लड़कियों के बीच मारपीट को यात्री चुप - चाप खड़े होकर देख रहे हैं। कोई भी इन लड़कियों को शांत करता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 


बताया जा रहा है कि, आरा स्टेशन के आस-पास काफी संख्या में कोचिंग संस्थान है। ऐसे में ये लड़कियां कोचिंग संस्थान से निकलते ही आपस में गाली-गलौज करती आ रही थीं। इस बीच जब दोनों गुटों की छात्राएं जब रेलवे स्टेशन पहुंची तो मामले ने तुल पकड़ लिया। इसके बाद छात्राएं एक दूसरे पर टूट पड़ीं।लप्पड़-थप्पड़ के बाद छात्राओं ने एक दूसरे के बाल भी नोचें। इस दौरान एक छात्रा का बैग जमीन पर गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद अलग-अलग गुटों की छात्राओं ने ही बीच बचाव कर मामला को शांत कराया। 


इधर, इस मामले जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने कहा कि इस संबंध में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर पुलिसकर्मी पहुंचे थे, लेकिन सभी लड़कियां पहले ही भाग चुकी थी। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।