ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

भोजपुर पंहुचा झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद जवान का पार्थिव शरीर, विधयाक समेत ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

ARA : झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। एक जवान अमित कुमार झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे जबकि दूसरा जवान भोज

भोजपुर पंहुचा झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद जवान का पार्थिव शरीर, विधयाक समेत ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। एक जवान अमित कुमार झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे जबकि दूसरा जवान भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव के रहने वाले गौतम कुमार थे। शहादत की जानकारी जैसे ही शहीद के परिजनों को मिली गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव निवासी जवान गौतम कुमार के शहीद होने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सगे-संबंधियों की घर पर भीड़ जुट गई। सभी इस घटना से मर्माहत हो गए हैं। इस मुठभेड़ में शहीद हवलदार गौतम कुमार के पार्थिव उनके पैतृक आवास पर लाया गया। 


वहीं, शहीद हवलदार गौतम कुमार का पैतृक शव उनके  गांव भोजपुर जिले के शाहपुर (रंडाडीह) पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ पड़ी। इसके साथ ही शहीद जवान के घर पर शाहपुर विधायक राहुल तिवारी सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान भारत माता की जयकारे से पूरा इलाका गूंज गया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने शाहिद जवान की तिरंगे के साथ अंतिम यात्रा निकाली। 


आपको बता दें कि, शहीद हुए जवान गौतम पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। जवान के पिता स्व. ज्वाला पासवान भी झारखंड पुलिस में कार्यरत थे, लेकिन बीमारी के कारण वर्ष 2013 में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद गौतम की नौकरी अनुकंपा के आधार पर बाल सिपाही के पद पर वर्ष 2015 में हुई थी। शहीद गौतम की एक बहन रिंकु कुमारी हैं। भाई युगराज पासवान, गुलशन पासवान व मोहित पासवान है।