ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

मंचूरियन खाने के बाद चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, 7 साल की बच्ची की मौत; दादी की हालत खराब

Bihar News: भोजपुर के हसन बाजार गांव में मंचूरियन खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए ले जाने के दौरान 7 वर्षीय काव्या कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी और दो भाइयों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव में गुरुवार रात मंचूरियन खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें सात वर्षीय बच्ची काव्या कुमारी की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। बच्ची की दादी का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि उसके दो भाइयों का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।



मृत बच्ची की पहचान हसन बाजार निवासी कुंदन कुमार गुप्ता की सात वर्षीय बेटी काव्या कुमारी के रूप में हुई है। बीमार लोगों में काव्या के 13 वर्षीय भाई बिट्टू कुमार, नौ वर्षीय भाई रोहित कुमार और 70 वर्षीय दादी चंद्रावती कुंवर शामिल हैं। काव्या की दादी चंद्रावती कुंवर के अनुसार, रिश्ते में लगने वाला उनका एक भांजा बाजार से मंचूरियन खरीदकर घर लाया था। परिवार के सदस्यों ने उसे खाया। कुछ देर बाद सभी को दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।



बताया गया कि काव्या की हालत अचानक गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी दादी चंद्रावती कुंवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया है। दोनों भाइयों बिट्टू और रोहित का इलाज परिजन निजी अस्पताल में करा रहे हैं।



हसन बाजार थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि मंचूरियन खाने के बाद बच्ची की मौत और उसकी दादी व दो भाइयों के बीमार होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही बच्ची की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।



काव्या तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और माता-पिता की इकलौती लाडली थी। उसके माता-पिता पंजाब के लुधियाना में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बच्ची की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां सुमन देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता