ब्रेकिंग
Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी

भोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंद

भोजपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बाढ़ के पानी से सात से अधिक ग्रामीण सड़कें जलमग्न हैं, तीन स्कूल बंद किए गए हैं और पांच दर्जन से अधिक गांवों के पास पानी पहुंच गया है। संभावित बाढ़ को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं।

Bihar Flood Alert
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Flood Alert: भोजपुर जिले में गंगा नदी लगातार दूसरे दिन खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 53.38 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 53.08 मीटर से 30 सेंटीमीटर अधिक है। पिछले 36 घंटे में नदी के जलस्तर में करीब 30 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। लगातार बढ़ते जलस्तर से जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।



गंगा का पानी बढ़ने से बड़हरा, शाहपुर और कोईलवर प्रखंड के सात से अधिक ग्रामीण संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। कई सड़कों पर दो से चार फीट तक पानी चढ़ गया है, जिसके कारण कुछ मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो गया है। लच्छू टोला संपर्क पथ और ज्ञानपुर लिंक सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।



बाढ़ का पानी अब पांच दर्जन से अधिक गांवों के आसपास पहुंच गया है। बड़हरा के नेकनाम टोला, रमई राय के टोला, बखोरापुर, बड़का लौहर, केशोपुर, पैगा, दुबे छपरा, ईटाहना, शालीग्राम सिंह के टोला, सिरसिया, एकवना, बड़हरा और कुतुबपुर डेरा समेत कई गांवों के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। गांवों के समीप पानी पहुंचने की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों में पलायन की चिंता भी बढ़ने लगी है।



बाढ़ के पानी ने स्कूलों को भी प्रभावित किया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेकनाम टोला और प्राथमिक विद्यालय जीवा राय के टोला के चारों ओर पानी पहुंच गया है। जलभराव को देखते हुए विद्यालयों में पठन-पाठन रोकने के लिए प्रधानाध्यापकों ने शिक्षा विभाग को आवेदन दिया है। जिले में तीन स्कूलों को सोमवार से बंद कर दिया गया है।



बाढ़ का पानी खेतों में फैलने से सब्जी और मक्का की फसलों को नुकसान होने लगा है। ग्रामीणों के अनुसार सेमरा, बंधु छपरा, पुराना सबलपुर, बिशुनपुर और बिन्दगांवा के बधार में पानी फैल गया है। इससे कद्दू, नेनुआ, परवल, करैला समेत अन्य सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है।



बड़हरा में नेकनाम टोला संपर्क पथ, सिरसिया पथ, बखोरापुर-बड़का लौहर पथ, बखोरापुर स्थित काली मंदिर जाने वाला संपर्क मार्ग और दुर्ग टोला-शिवपुर-फारहदा पथ पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। वहीं शाहपुर के लच्छू टोला संपर्क पथ और कोईलवर की ज्ञानपुर लिंक सड़क पर पानी भरने से लोगों की आवाजाही बाधित है।



स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को भोजपुर के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बड़हरा और शाहपुर के संभावित बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां पहले से पूरी रखने और संभावित प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



गंगा के ऊपरी इलाकों में लगातार जलस्तर बढ़ने के साथ सोन नदी का पानी भी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि शनिवार को जलस्तर बढ़ने की रफ्तार गुरुवार और शुक्रवार की तुलना में कुछ कम रही। इसके बावजूद लगातार बढ़ते पानी के कारण ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता