ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

ARRAH: जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद से मिले अजय सिंह, भोजपुर के विकास को लेकर हुई चर्चा

अजय कुमार सिंह ने इस दौरान मंत्री से अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस मुलाकात के बाद अजय कुमार सिंह ने कहा की शीर्ष नेतृत्व के द्वारा केदार प्रसाद गुप्ता को भोजपुर जिले की कमान दी गई है।

bihar
आरा में मंत्री केदार गुप्ता का स्वागत
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH:  भाजपा नेता सह उद्योगपति और समाजसेवी बखोरापुर निवासी अजय कुमार सिंह ने जिले के प्रभारी मंत्री और नीतीश कैबिनेट में पंचायती राज विभाग देख रहे केदार गुप्ता से आरा में सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान अजय कुमार सिंह ने मंत्री से जिले के विकास खास करके बड़हरा के विषय और समस्या पर चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया।


 इस दौरान अजय कुमार सिंह से मंत्री ने क्षेत्र की विशेष जानकारी ली। अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान हमने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनके मार्गदर्शन से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रखंड में हर साल बाढ़ की समस्या आती है इसके स्थाई उपाय को लेकर मैं मंत्री महोदय से मांग की है। 


अजय कुमार सिंह ने इस दौरान मंत्री से अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस मुलाकात के बाद अजय कुमार सिंह ने कहा की शीर्ष नेतृत्व के द्वारा आदरणीय केदार प्रसाद गुप्ता को भोजपुर जिले की कमान दी गई है। उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से इस बार के चुनाव में एनडीए भोजपुर में बढ़िया प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि जिले के लोगों को भी विकास के मामले में मंत्री महोदय से काफी उम्मीदें हैं और पूर्ण विश्वास है कि जिले का चौमुखी विकास होगा।

टैग्स