ब्रेकिंग
Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट

असम में वायुसेना का एन-32 विमान हादसे का शिकार, भोजपुर के अग्निवीर दानिश आलम शहीद

असम के जोरहाट में वायुसेना के एन-32 विमान हादसे में बिहार के भोजपुर जिले के वायु अग्निवीर दानिश आलम शहीद हो गए। 22 वर्षीय दानिश कोईलवर प्रखंड के कायमनगर गांव के निवासी थे। हादसे की खबर से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: असम के जोरहाट में वायु सेना के एन-32 विमान क्रैश हादसे में भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के कायमनगर निवासी वायु अग्निवीर दानिश आलम की मौत हो गई। इस हादसे में दानिश के साथ चार अन्य जवान भी शहीद हो गए। दानिश आलम (22 वर्ष), कायमनगर निवासी मो. फारूक आलम के इकलौते पुत्र थे। वह अक्टूबर 2025 में वायु अग्निवीर के रूप में सेवा में शामिल हुए थे। 


उनकी पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में हुई थी परिजनों के अनुसार दानिश 23 मई 2026 को छुट्टी में घर आए थे और 30 मई को वापस जोरहाट के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद हादसे की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दानिश ने 29 जून 2025 को एयर फोर्स स्टेशन बिहटा में जॉइन किया था और 3 जुलाई को प्रशिक्षण के लिए बेलगांव, कर्नाटक गए थे। प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती असम के जोरहाट में हुई थी। 


दानिश की माता अख्तरी बेगम और दो बड़ी बहनें शगुफ्ता परवीन व गजाला परवीन हैं। पिता मो. फारूक आलम एचपीसीएल गीधा में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बेटे की नौकरी लगने के बाद पिता को परिवार की बेहतर स्थिति की उम्मीद थी, लेकिन हादसे की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। दानिश के शहीद होने की सूचना के बाद कायमनगर गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

असम में वायुसेना का एन-32 विमान हादसे का शिकार, भोजपुर के अग्निवीर दानिश आलम शहीदअसम में वायुसेना का एन-32 विमान हादसे का शिकार, भोजपुर के अग्निवीर दानिश आलम शहीदअसम में वायुसेना का एन-32 विमान हादसे का शिकार, भोजपुर के अग्निवीर दानिश आलम शहीद

टैग्स