ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

बेटी की शादी के दिन पिता की मौत, सामाजिक पहल पर गमगीन माहौल में कराई गयी शादी

ARRAH: घर में शादी का माहौल था। सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी लेकिन बेटी की डोली उठने के दिन ही ट्रेन की चपेट में आने से पिता की मौत हो गयी। घटना की सूचना के बाद शादी समारोह मात

बेटी की शादी के दिन पिता की मौत, सामाजिक पहल पर गमगीन माहौल में कराई गयी शादी
Santosh Singh
2 मिनट

ARRAH: घर में शादी का माहौल था। सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी लेकिन बेटी की डोली उठने के दिन ही ट्रेन की चपेट में आने से पिता की मौत हो गयी। घटना की सूचना के बाद शादी समारोह मातम में तब्दिल हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थिति को देखते हुए बिहिया के स्थानीय लोगों ने रिश्तेदारों के सहयोग से इस गमगीन भरे माहौल में मृतक अरविंद लाल की बेटी की शादी संपन्न हुई। 



बताया जाता है कि बिहिया के अरविंद लाल की बेटी की शादी 30 अप्रैल को तय की गयी थी। इसी दिन सुबह ट्रेन हादसे में लड़की के पिता की मौत हो गयी थी। जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। शादी की खुशियों का माहौल अचानक गम में बदल गया। शादी के मौके पर आए रिश्तेदार और स्थानीय लोग भी इस घटना से काफी हैरान थे।


इसकी खबर जब लड़के वालों को हुई तो वे भी सकते में पड़ गये। जिसके बाद लड़की के रिश्तेदारों से बात करने के बाद उत्तर प्रदेश के सेवराई से 5 लोग दुल्हे को साथ लेकर बिहिया पहुंचे जहां गमगीन माहौल में सामाजिक पहल पर शादी संपन्न कराई गयी। शादी का कार्यक्रम घर के बजाए गुप्ता मंडी गली स्थित धर्मशाला में की गयी। 



पिता की मौत के बाद लड़की की मां की तबीयत काफी बिगड़ गयी जिसके कारण लड़की के मामा-मामी ने कन्यादान की रस्म की। तबीयत बिगड़ने के बाद लड़की की मां का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया। बेहोशी की हालत में होने के कारण बेटी की शादी में ना तो वह शामिल हुई और ना ही बेटी को विदा ही कर पाई। इस दौरान रिश्तेदारों ओर मोहल्ले वालों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।


संबंधित खबरें