ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बड़हरा से अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना, अजय सिंह ने झंडी दिखाकर 80 श्रद्धालुओं को किया प्रस्थान

बड़हरा से अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था आज केशोपुर पेट्रोल पंप से अजय सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 80 श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए निकले हैं। यात्रा में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Bihar
5000 श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराने का लक्ष्य
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर के बड़हरा से अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था आज रवाना हुआ। समाजसेवी अजय सिंह ने झंडी दिखाकर 80 श्रद्धालुओं को बड़हरा से प्रस्थान कराया। 22 जुलाई को दोपहर 4 बजे अजय सिंह ने केशोपुर पेट्रोल पंप, बड़हरा से दो तीर्थयात्रा बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में कुल 80 श्रद्धालु सवार थे, जो प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के दर्शन हेतु तीर्थ यात्रा पर निकले हैं।


इस मौके पर अजय सिंह ने कहा, "रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं की यह यात्रा आस्था, संस्कार और समाजिक एकता का प्रतीक है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के हर बुजुर्ग को जीवन में एक बार प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य मिले।"


श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के दौरान भोजन, जल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी की गई है। महिलाओं और बुजुर्गों ने अजय सिंह को इस सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह पहल न केवल धार्मिक भाव को मजबूत करती है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाती है। गौरतलब है कि अजय सिंह का लक्ष्य 5000 श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराने का है। यह यात्रा उसी श्रृंखला का हिस्सा है।

टैग्स