ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बारात में गए बाइक सवार तीन युवक को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंदा, दो की मौत; परिवार में मातम का माहौल

ARA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी क

बारात में गए बाइक सवार तीन युवक को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंदा, दो की मौत; परिवार में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, शाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर बिलौटी गांव के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बक्सर निवासी तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर बिलौटी गांव के आज एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बक्सर निवासी तीन दोस्तों को रौंद डाला। जिसमें दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीसरा युवक तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। मृतकों में बक्सर जिला के डुमरांव थाना क्षेत्र के बनहैजी डेरा गांव निवासी मंटू चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार एवं मदन चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र शुभमत उर्फ बिट्टू कुमार शामिल हैं।


वहीं, इस घटना में जख्मी युवक भी उसी गांव के सरल चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन चौधरी है। हादसे का कारण अनियंत्रित परिचालन और एक बाइक पर ट्रिपल लोडिंग बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


उधर, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक आलोक कुमार के पिता मंटू चौधरी के अनुसार गांव में ही बरात आई थी। जिसमें तीनों शामिल होने के लिए गए थे। बुधवार की सुबह उनका पुत्र आलोक कुमार अपने दोस्त अर्जुन चौधरी एवं बिट्टू कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पिता के ननिहाल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपर गांव जा रहा था। उसी दौरान बिलौटी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम स्कार्पियो उन्हें रौंद दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया।