ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

आरा में पूर्व मुखिया को मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधी ने पूर्व मुखिया की गोली मार दी है। गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल र

आरा में पूर्व  मुखिया को मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधी ने पूर्व मुखिया की गोली मार दी है। गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व मुखिया एक स्कूल के शिक्षक भी हैं। घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के मठिया स्थित पान दुकान के पास की है जहां हथियारबंद बदमाश ने पूर्व मुखिया को गोली मार दी। 


घायल को दाहिने साइड कमर के पिछले हिस्से में गोली मारी गई है। जो आरपार होते हुए दाहिने पैर के जांघ में जाकर फंस गई है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी शांति मेमोरियल अस्पताल में ले गये। जहां सदर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ विकास सिंह की देखरेख में इलाज चल रहा है। 


इलाज कर रहे डॉ विकास सिंह ने बताया की एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसका बुलेट ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है, फिलहाल उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ व्यक्ति शाहपुर थाना क्षेत्र बिलौटी गांव निवासी स्व.मुखी राम के 49 वर्षीय व पूर्व मुखिया सह शिक्षक अशोक कुमार है। वो शाहपुर प्रखंड के बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया है एवं वर्तमान में शाहपुर प्रखंड के हरिहरपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। 


घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष रजनीकांत पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात शाहपुर थाना अध्यक्ष रजनीकांत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने हथियार एवं कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता