ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

आरा में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग, दूल्हे के चाचा समेत एक युवक को लगी गोली, पुलिस कर रही छानबीन

ARRAH : बिहार के आरा में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे की चाचा समेत दो लोगों को गोली लगी है। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला

आरा में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग, दूल्हे के चाचा समेत एक युवक को लगी गोली, पुलिस कर रही छानबीन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARRAH : बिहार के आरा में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे की चाचा समेत दो लोगों को गोली लगी है। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं, इस शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक शख्स के हाथों में पिस्टल देखा जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पवना थाना क्षेत्र के डीहरा गांव निवासी श्री भगवान शाह के बेटे की बारात नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी मुन्ना शाह के घर आई थी। जहां जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू दी। जिसके बाद जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन की की फोटो और वीडियो बना रहे दुल्हे के चाचा और पास में खड़े एक युवक को गोली जा लगी। जिसके बाद अफरा - तफरी का माहौल बन गया। 


इधर, इस घटना में जख्मी पवना थाना क्षेत्र के काकनडीहरा गांव निवासी अयोध्या साह के 45 वर्षीय पुत्र विनोद साह एवं उसी गांव के निवासी राजकुमार साह का 22 वर्षीय पुत्र मनोज साह उर्फ रजनी है। इसमें विनोद साह पैसे से व्यवसाई हैं एवं नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो में उनका छड़ का दुकान है। इसके दाहिने हाथ में बाहं पर लगी है। जबकि, दूसरे युवक मनोज साह उर्फ रजनी को बाये हाथ में बाहं पर गोली लगी है, जो आरपार हो गई है। वहीं ,घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना इंचार्ज नीता कुमारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई हैं। हालांकि गोली किसने चलाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित खबरें