ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

आरा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ARRAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम आए दिन दे रहे हैं। ताजा मामला आरा का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली

आरा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम आए दिन दे रहे हैं। ताजा मामला आरा का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। 


घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल है। 


युवक की पहचान 20 वर्षीय विजय सिंह के रुप में हुई है। जो उदयभानपुर गांव का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चाय पीने के लिए वह घर से निकला था। तभी चाय की दुकान पर अचानक कुछ बदमाश आए और युवक को गोली मारकर फरार हो गये।


इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल आरा के ही प्राइवेट नर्सिंग होम में युवक का इलाज चल रहा है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।     


टैग्स