ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे पवन सिंह और ज्योति सिंह, कोर्ट परिसर में उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़

ARRAH: भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सिंगर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। आज दोनों पति-पत्नी आरा कोर्ट पहुंचे। दरअसल आरा सिविल कोर्ट के फैम

आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे पवन सिंह और ज्योति सिंह, कोर्ट परिसर में उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सिंगर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। आज दोनों पति-पत्नी आरा कोर्ट पहुंचे। दरअसल आरा सिविल कोर्ट के फैमिली कोर्ट में भोजपुरी के पावर सुपर स्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी दी थी। जिसे लेकर आज दोनों कोर्ट में हाजिर हुए। 


भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति आज आरा के फैमिली कोर्ट में पेश हुए हैं। यहां दोनों के तलाक की अर्जी पर सुनवाई होनी है। पहले 19 सितंबर की तारीख दी गई थी लेकिन उस दिन कोर्ट नहीं रहने के कारण दोनों कोर्ट में नहीं पहुंचे थे। इस कारण आज उन्हें पेश होना पड़ा। इस दौरान पवन सिंह को देखने के लिए कोर्ट परिसर में उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ गई। इस दौरान उनके समर्थकों ने पवन भईया जिंदाबाद के नारे भी लगाये।


भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवन सिंह आरा फैमिली कोर्ट में पहुंचे। पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच अलगाव की खबरें पिछले साल से आ रही हैं। बताया जा रहा है कोर्ट में इनके तलाक का केस भी चल रहा है। अब तो कोर्ट में इसकी सुनवाई के दौरान ही दोनों का आमना सामना होता है। इस बार भी दोनों का सामना आरा फैमिली कोर्ट में हुआ। 

आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे पवन सिंह और ज्योति सिंह, कोर्ट परिसर में उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़

आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे पवन सिंह और ज्योति सिंह, कोर्ट परिसर में उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता