ब्रेकिंग
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफाबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा

आरा में दर्दनाक हादसा: जिस वैन से बच्चा स्कूल जाता था, उसी ने कुचला

आरा के गड़हनी में स्कूल वाहन की लापरवाही से 7 वर्षीय छात्र शुभम कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। छुट्टी के बाद रिवर्स लेते समय चालक ने बच्चे को कुचल दिया, हादसे के बाद चालक फरार।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

आरा में दर्दनाक हादसा: जिस वैन से बच्चा स्कूल जाता था, उसी ने ले ली जान


ARRAH: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुर टोला में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक प्राइवेट स्कूल वाहन ने एक मासूम छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि जिस वैन से बच्चा स्कूल जाता था, उसी वैन से उसकी जान चली गयी। 


मृतक की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी पप्पू कुमार के 7 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। वह नर्सरी कक्षा का छात्र था।परिजनों के अनुसार, शुभम रोज की तरह स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूल वाहन से घर लौटा था। 


वाहन से उतरने के दौरान ही चालक ने बिना पीछे देखे वाहन को रिवर्स कर दिया, जिससे बच्चा उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि शुभम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

REPORT-RAKESH-ARRAH

टैग्स