ब्रेकिंग
Bihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिल

आरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मौके पर ही दोनों की मौत

आरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: इन दिनों भोजपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां सड़क हादसे में जिले में रोजाना 4 से 5 लोगों की मौत हो जा रही है। वहां आज फिर आरा-बक्सर फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई।


 घटना जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 


मृतकों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय मनोज कुमार यादव और उनके 24 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मनोज कुमार यादव अपने बेटे संतोष के साथ स्कूटी से बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित अपने साले के घर तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। 


मंगलवार रात दोनों समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान छोटकी सासाराम गांव के पास भूतनाथ मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

REPORT-RAKESH-BHOJPUR

टैग्स