ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

आरा में स्कूलों का टाइम टेबल बदला, ठंड के कारण डीएम ने दिए आदेश

ARA : बढ़ती सर्दी का असर राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. अचानक मौसम में बदलाव के कारण ठंड बढ़ गई है. ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के कारण भोजपुर जिल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बढ़ती सर्दी का असर राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. अचानक मौसम में बदलाव के कारण ठंड बढ़ गई है. ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के कारण भोजपुर जिलाधिकारी स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किये हैं. 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक कक्षा एक से बारहवीं तक के स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा. 


डीएम के आदेश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्रधान को निर्देश दिया है. यह आदेश तात्कालिक प्रभाव से सभी प्राथमिक विद्यालयों, उच्च माध्यमिक स्तरीय विद्यालयों, स्थापना से अनुमति प्राप्त विद्यालयों, अल्पसंख्यक, मदरसा, संस्कृत, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं निजी विद्यालय पर लागू है. 


ठंड के बढ़ने से लोगों को सुबह में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सभी स्कूलों के खुल जाने से सबसे ज्यादा कठिनाई सुबह में स्कूल जाने वाले छोटे -छोटे बच्चों को हो रही है. परेशानियों को देखते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव का आदेश दिया है.