ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

आरा में राजकोट से लौटे प्रवासी मजदूर की मौत, कल ही क्वारेंटाइन सेंटर से लौटा था घर

ARRAH : आरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। संदेहास्पद स्थितियों में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी है। मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं गांव में भी लोगों में

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

ARRAH : आरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। संदेहास्पद स्थितियों में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी है। मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं गांव में भी लोगों में कोरोना की आशंका से दहशत है। 


जिले के कोइलवर स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से कल घर लौटे प्रवासी मजदूर की अचानक मौत हो गयी। संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के बाद गांव से लेकर प्रशासन तक में खलबली मच गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिन पहले ही राजकोट से वापस आया था और कोइलवर स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहा था। कल उसे क्वारेंटाइन सेंटर से घर वापस भेज दिया गया था। 


मौके पर प्रशासनिक टीम ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। आखिर किन परिस्थितियों में युवक की घर लौटने के बाद अचानक मौत हो गयी इसके तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KK Singh

FirstBihar संवाददाता