ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

आरा में पुलिस अफसर सस्पेंड, कोरोना में लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई

ARA : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार अब सचेत हो गई है. रविवार को सात नए मामले सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. आरा में भी कोरोना ने दस्तक दे दिया

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

ARA : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार अब सचेत हो गई है. रविवार को सात नए मामले सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. आरा में भी कोरोना ने दस्तक दे दिया है. कोरोना के इस मामले से भोजपुर के प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक एक पॉजिटिव केस सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह मरीज भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड का रहने वाला है. इस मरीज की उम्र 25 साल बताई जा रही है.


एसपी ने की कड़ी कार्रवाई
भोजपुर में कोरोना के इस मामले को लेकर कई बड़ी बातें जिले में सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं. जिसमें प्रशासनिक स्तर पर भी लापरवाही की बात कही जा रही है. कोरोना के इस केस में लापरवाही को देखते हुए भोजपुर पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने एक पुलिस अफसर के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. पुलिस अधीक्षक ने एमटी सार्जेंट राकेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. भोजपुर एसपी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है. फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ बातचीत में एसपी ने बताया कि बड़हरा के मामले को लेकर यह बड़ी कार्रवाई हुई है.


डीएम ने कहा- इलाका सील
भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने निलंबन की कार्रवाई को लेकर कहा कि पुलिस विभाग की ओर से एक्शन लिया गया है. उन्होंने कोरोना मरीज के मामले में इस बात की जानकारी दी कि भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के रामपुर गांव को सील कर दिया है. आरा सदर एसडीओ की ओर से जानकारी दी गई है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जो प्रोटोकॉल स्वास्थ्य विभाग की ओर से तय किये गए हैं. उसके आधारित 3 किलोमीटर की एरिया को सील कर दिया गया है. बड़हरा थानाध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ फोन पर हुई बातचीत में कहा कि बांस-बल्लों के सहारे इलाके को सील किया जा रहा है.


रविवार को मिले 7 पॉजिटिव मरीज
बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अब तक कूल 7 मरीज सामने आ गए हैं. जिसमें बक्सर के 2 और नालंदा के 4 मरीज शामिल हैं. इसके आलावा एक नया और पहला मामला भोजपुर जिले से सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की ओर से इस मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि की गई है.



बक्सर में तब्लीगियों ने फैलाया कोरोना
बक्सर में इससे पहले भी दो तब्लीगी जमात से जुड़े कोरोना मरीज सामने आये थे. इन्हीं के संपर्क में आने से दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव सामने आई है. जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. महिला की उम्र 28 साल और पुरुष की उम्र 30 साल बताई जा रही है. इससे पहले सभी मरीज नालंदा जिले के रहने वाले थे. मिली जानकारी के मुताबिक 12 साल, 18 साल और 22 साल के तीन नए मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यह सभी मरीज दुबई से लौटे मरीज के संपर्क में आने से संक्रमत हुए हैं. बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को इससे पहले जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह नालंदा के बिहारशरीफ इलाके का रहने वाला था. जिसकी उम्र 55 साल बताई जा रही है. यह व्यक्ति भी नालंदा के मरीज के संपर्क में आने से ही संक्रमित हुआ है. दुबई से लौटने वाला यह मरीज अब तक नालंदा के 7 और पटना के एक मरीज को संक्रमित कर चुका है.

टैग्स