ब्रेकिंग
खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेज

आरा में मां-बेटे की मौत, कलेक्ट्रेट तालाब में नहाने के दौरान डूबे

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है. जहां मां और बेटे की मौत हो गई है. तालाब में नहाने के दौरान दोनों की मौत हुई है. मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का र

आरा में मां-बेटे की मौत, कलेक्ट्रेट तालाब में नहाने के दौरान डूबे
First Bihar
2 मिनट

ARA :  इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है. जहां मां और बेटे की मौत हो गई है. तालाब में नहाने के दौरान दोनों की मौत हुई है. मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना आरा नवादा थाना इलाके के मौलाबाग की है. जहां कलेक्ट्रेट तालाब में नहाने के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने बेटे के साथ कलेक्ट्रेट तालाब में नहाने के लिए गई हुई थी. इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगी. मां को डूबते देख बेटे ने भी पानी में छलांग लगा दी. ईद दौरान तालाब में डूबने से दोनों की मौत हो गई.


मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने को दी. जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को कलेक्ट्रेट तालाब बुलाया गया. SDRF टीम की मदद से मां और बेटे के शव को तालाब से निकाला गया. बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार शाम को ही नहाने गई थी. लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटी थी.

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता